मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना से पशुपालकों को मिला सुरक्षा कवच

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर-2026 के तहत ग्राम पंचायत थारूसर में आयोजित शिविर में पशुपालन विभाग द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पशुपालकों तक पहुंचाया गया। शिविर के दौरान मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत 30 पशुपालकों की बीमा पॉलिसियां जारी की गईं, जबकि 5 पशुपालकों को मौके पर ही पॉलिसियों का वितरण किया गया।

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना से पशुपालकों को मिला सुरक्षा कवच

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना से पशुपालकों को मिला सुरक्षा कवच

शिविर में पशुपालक लतीका पत्नी नरेन्द्र कुमार ने अपने पशुओं के बीमा के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। पशुपालन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदन का उसी समय निस्तारण किया और शिविर स्थल पर ही बीमा पॉलिसी जारी कर लाभार्थी को सौंप दी।

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत गाय, भैंस एवं ऊंट के लिए प्रति पशु अधिकतम 40 हजार रुपये तथा बकरी एवं भेड़ के लिए प्रति पशु 4 हजार रुपये तक का बीमा लाभ प्रदान किया जाता है। इस योजना से पशुधन हानि की स्थिति में पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा मिलती है।

शिविर में मिली त्वरित सेवाओं से संतुष्ट पशुपालकों ने उपखण्ड अधिकारी एवं शिविर प्रभारी दिव्या बिश्नोई, तहसीलदार दौलाराम बाजिया, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मुकेश भारती, सहायक विकास अधिकारी विजय सिंह प्रजापत, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवन कुमार तथा पशुधन परिचर सूरज कुमार रैना का आभार व्यक्त किया।

ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में सरकारी योजनाओं के प्रति विश्वास बढ़ने के साथ-साथ जागरूकता भी मजबूत हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.