प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा-2026 में बीकानेर की आयुषी आचार्य बनीं स्टेट टॉपर

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 30 जुलाई। बीकानेर की होनहार छात्रा आयुषी आचार्य ने कृषि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा-2026 में जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग विषय में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा-2026 में बीकानेर की आयुषी आचार्य बनीं स्टेट टॉपर
प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा-2026 में बीकानेर की आयुषी आचार्य बनीं स्टेट टॉपर

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 27 जून को आयोजित इस परीक्षा के परिणाम में आयुषी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में टॉप रैंक हासिल की।

इससे पहले भी आयुषी ने सरदार कृषि नगर दांतीवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय, पालनपुर (गुजरात) की कृषि स्नातकोत्तर परीक्षा (2023–2025) में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की छात्रा के रूप में जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया था।

आयुषी के पिता चेतन आचार्य संभागीय आयुक्त कार्यालय में संस्थापन अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.