सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने पर जोर, भाजपा शहर जिला की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर की मासिक संगठनात्मक बैठक सोमवार को भाजपा संभाग कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने पर जोर, भाजपा शहर जिला की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न
सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने पर जोर, भाजपा शहर जिला की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न


मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि बैठक में पिछले कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पंडित दीनदयाल परीक्षण अभियान, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, 'मन की बात' कार्यक्रम, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पखवाड़ा तथा आपातकाल: संविधान की हत्या विषयक कार्यक्रमों को लेकर संगठनात्मक चर्चा हुई एवम् कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ तक संगठन को मजबूत करते हुए डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म एवं मन की बात का अधिकतम प्रसार करने का आह्वान किया गया।

जिला प्रभारी ओम सारस्वत ने कहा कि संगठन की सफलता नियमित संवाद, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से कार्यक्रमों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर बल दिया।

जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ की मजबूती से ही सशक्त बनता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आग्रह किया।

बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखते हुए सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।

पूर्व जिला अध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा कि भाजपा का संगठन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की विचारधारा पर आधारित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए आगामी अभियानों में पूरी सक्रियता से भाग लेने का आग्रह किया।

बैठक में प्रदेश महामंत्री अल्संख्यक मोर्चा रमजान अब्बासी जिला महामंत्री एड. कौशल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, मोती लाल हर्ष, सरिता नाहटा, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, रामचंद्र सोनी, सुमन कंवर शेखावत कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, मीडिया संयोजक कमल गहलोत, सोशल मीडिया संयोजक चंद्र प्रकाश गहलोत, मंजूषा भास्कर, सुशील आचार्य,  चोरूलाल सुथार, रघुवीर प्रजापत, राम कुमार व्यास, दुष्यंत तंवर, मोर्चा अध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी, राजाराम सिंगड़, सुभाष वाल्मीकि, वेद व्यास, मंडल अध्यक्ष विशाल गोलछा, देवरूप सिंह, दिनेश चौहान, आशा आचार्य, इंद्रा व्यास, पुखराज स्वामी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.