11,000 सामूहिक हनुमान चालीसा गायन के लिए तैयारियां तेज, पंजीयन समिति का गठन

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 11 जुलाई। वंदे मातरम टीम द्वारा 28 जुलाई को हीरेश्वर महादेव मंदिर, पूगल रोड पर आयोजित होने वाले 11,000 सामूहिक हनुमान चालीसा गायन कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन पंजीयन व्यवस्था को सुचारु बनाने हेतु कोर कमेटी ने 21 सदस्यीय पंजीयन समिति का गठन किया।

11,000 सामूहिक हनुमान चालीसा गायन के लिए तैयारियां तेज, पंजीयन समिति का गठन
11,000 सामूहिक हनुमान चालीसा गायन के लिए तैयारियां तेज, पंजीयन समिति का गठन


बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कोचर, मुकेश जोशी, पुरुषोत्तम सुथार, भंवरलाल लिम्बा, शिवदयाल उपाध्याय, कामिनी भोजक, रामलाल हलवाई एवं दिलीप गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

समिति में कमल सेन को पुरुष संयोजक, नारायण पारीक को सहसंयोजक तथा महिलाओं में राधा खत्री को संयोजक एवं सुधा आचार्य को सहसंयोजक बनाया गया है। कुल 21 सदस्य भक्तों के ऑनलाइन पंजीयन की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके लिए निशुल्क गूगल फॉर्म की व्यवस्था भी की गई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कोचर ने बीकानेरवासियों से 28 जुलाई को आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक भक्ति आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। वहीं जिला प्रवक्ता दिलीप गुप्ता ने श्रद्धालुओं से गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीयन कराने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.