ट्रिपल एस ओ न्यूज, सूरतगढ़, 5 जुलाई। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बी.ए. तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में मॉ सरस्वती पीजी कॉलेज, जैतसर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।
![]() |
| मॉ सरस्वती पीजी कॉलेज, जैतसर का परीक्षा परिणाम शानदार, मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान |
कॉलेज प्राचार्य राकेश राठी ने बताया कि बी.ए. तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम अत्यंत शानदार रहा। इसमें डॉली ने 82.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा स्नेहा ने 82 प्रतिशत, दिव्यांश पारीक ने 81.40 प्रतिशत, पूनम वर्मा ने 78.40 प्रतिशत तथा राजवीन्द्र कौर ने 78.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
वहीं बी.ए. पंचम सेमेस्टर में करीना शर्मा ने 86.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। डिम्पल ने 81 प्रतिशत, योगेश ने 78 प्रतिशत, सुहानी ने 77.40 प्रतिशत, अभिजीत कौर ने 76.40 प्रतिशत तथा ज्योति भद्रवाल ने 76.40 प्रतिशत अंक अर्जित किए।
कॉलेज निदेशक सुमित छाबड़ा ने दोनों सेमेस्टर के शानदार परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी भी करवा रहा है।
समिति अध्यक्ष कृष्णा छाबड़ा ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले विद्यार्थियों को फीस में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर संस्थापक सुभाष चंद्र छाबड़ा, उप-प्राचार्या डॉ. जसप्रीत कौर, सहायक आचार्य प्रवीण शर्मा, प्रियंका रानी चुघ, डॉ. अशोक कुमार, राजकुमार सोलंकी, संजीव धारणिया, दीपाली शर्मा एवं काजल तंवर सहित महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

