भीषण गर्मी में परीक्षार्थियों के लिए बनी राहत की मिसाल, समाजसेवियों ने शरबत पिलाकर निभाया मानव सेवा का धर्म

ट्रिपल एस ओ न्यूज, सूरतगढ़, 5 जुलाई। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित लिपिक ग्रेड द्वितीय एवं कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 रविवार को सूरतगढ़ के 17 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा दो पारियों में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

भीषण गर्मी में परीक्षार्थियों के लिए बनी राहत की मिसाल, समाजसेवियों ने शरबत पिलाकर निभाया मानव सेवा का धर्म
भीषण गर्मी में परीक्षार्थियों के लिए बनी राहत की मिसाल, समाजसेवियों ने शरबत पिलाकर निभाया मानव सेवा का धर्म

परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया ताकि परीक्षा निष्पक्ष एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।

भीषण गर्मी में परीक्षार्थियों के लिए बनी राहत की मिसाल, समाजसेवियों ने शरबत पिलाकर निभाया मानव सेवा का धर्म
भीषण गर्मी में परीक्षार्थियों के लिए बनी राहत की मिसाल, समाजसेवियों ने शरबत पिलाकर निभाया मानव सेवा का धर्म

भीषण गर्मी और उमस के बीच कुछ परीक्षा केंद्रों पर पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव की शिकायतें भी सामने आईं। वहीं कई केंद्रों पर प्रशासन द्वारा बेहतर व्यवस्थाएं देखने को मिलीं। इस दौरान स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने भी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

इसी क्रम में श्री गुरु शरण छाबड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुरानी आबादी, सूरतगढ़ स्थित परीक्षा केंद्र पर समाजसेवी योगेश स्वामी के नेतृत्व में परीक्षार्थियों के लिए ठंडे एवं मीठे शरबत की निःशुल्क व्यवस्था की गई। परीक्षा देकर बाहर निकल रहे अभ्यर्थियों को शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई, जिसकी विद्यार्थियों ने खुले मन से सराहना की। अभ्यर्थियों ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच यह सेवा उनके लिए राहत और ऊर्जा का स्रोत बनी।

परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी इस मानवीय पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। सेवा कार्य के दौरान समाजसेवियों ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

इस सेवा कार्य में देवेंद्र सिंह शेखावत, मुरलीधर पारीक, महावीर भोजक, विक्रम सोनी, सुभाष चंद्र, देवेंद्र गोलछा, अजय खत्री, राजाराम सेन, सुभाष राजपूत सहित अनेक सेवादारों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने मिलकर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.