पुनरासर हनुमान जी मंदिर के नव निर्माण का हुआ शुभारंभ, डॉ. बी.डी. कल्ला ने किया श्रीगणेश

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 24 जुलाई। जस्सूसर गेट के बाहर रजनी अस्पताल के पास स्थित पुनरासर हनुमान जी मंदिर के नव निर्माण कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।

पुनरासर हनुमान जी मंदिर के नव निर्माण का हुआ शुभारंभ, डॉ. बी.डी. कल्ला ने किया श्रीगणेश
पुनरासर हनुमान जी मंदिर के नव निर्माण का हुआ शुभारंभ, डॉ. बी.डी. कल्ला ने किया श्रीगणेश

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला मंदिर परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमान जी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा मंदिर के नव निर्माण कार्य का विधिवत श्रीगणेश किया। उन्होंने मंदिर निर्माण को सामाजिक एवं धार्मिक एकता का प्रतीक बताते हुए सभी श्रद्धालुओं को इस पुण्य कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें मदनलाल गहलोत, भगवान जी पुरी, अशोक जी सोनी, नत्थू सिंह राजपुरोहित, एडवोकेट कमल साध, मेहताब सिंह, अशोक स्वामी, पुजारी रमेश स्वामी, सत्यनारायण जी, महावीर सोनी, गोवर्धन सोनी, आदित्य, सत्यनारायण प्रजापत, श्यामसुंदर स्वामी, जगदीश, राधाकिशन और बलदेव स्वामी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि कल्ला परिवार की ओर से मंदिर निर्माण के लिए ईंटों से भरी एक गाड़ी भेंट कर सहयोग का शुभारंभ किया गया। उपस्थित लोगों ने इस सहयोग की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

मंदिर निर्माण समिति ने बताया कि पुनरासर हनुमान जी महाराज की असीम कृपा और भक्तों के सहयोग से मंदिर का निर्माण भव्य स्वरूप में किया जाएगा। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील करते हुए विश्वास जताया कि शीघ्र ही यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा।

मंदिर निर्माण की शुरुआत से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और श्रद्धालुओं ने इसे धार्मिक एवं सामाजिक दृष्टि से ऐतिहासिक पहल बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.