ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 21 जुलाई। ग्रामीण सेवा शिविर का फॉलोअप कैंप मंगलवार को ग्राम पंचायत पूगल में आयोजित हुआ।
![]() |
| आयुर्वेद विभाग को मिला निःशुल्क पट्टा |
शिविर में आर्युवेद विभाग द्वारा आर्युवेद कार्यालय के पट्टे के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इसके आधार पर पंचायतीराज विभाग द्वारा सम्बन्धित विभाग को निःशुल्क भूमि का पट्टा (1781 स्क्वैयर फुट) का जारी करते हुए वितरित किया गया। उपखंड अधिकारी और शिविर प्रभारी दिव्या बिश्नोई ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में फॉलोअप शिविरों में अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

