पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने राहुल ओझा के परिजनों को मुआवजा दिलाने की उठाई मांग

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 23 जुलाई। राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने जिला कलेक्टर, बीकानेर को पत्र लिखकर करंट लगने से हुई राहुल ओझा की मृत्यु के मामले में पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने राहुल ओझा के परिजनों को मुआवजा दिलाने की उठाई मांग
पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने राहुल ओझा के परिजनों को मुआवजा दिलाने की उठाई मांग

डॉ. कल्ला ने अपने पत्र में बताया कि 23 जुलाई 2026 को प्रातः लगभग 5:00 बजे रत्ताणी व्यासों के चौक, बीकानेर में नगर निगम/BKESL के प्लास्टिक कोटेड विद्युत तार सड़क पर टूटकर गिरे हुए थे। क्षेत्र निवासी राहुल ओझा ने मानवता के नाते इन तारों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन प्लास्टिक कोटेड होने के बावजूद उनमें विद्युत प्रवाहित हो रही थी। करंट की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक बताते हुए कहा कि राहुल ओझा अपने परिवार के एकमात्र सहारा थे। ऐसे में उनके निधन से परिवार पर गंभीर आर्थिक और सामाजिक संकट आ गया है।

डॉ. कल्ला ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि इस पूरे मामले में नगर निगम/BKESL की संभावित लापरवाही की निष्पक्ष जांच करवाई जाए तथा राज्य सरकार के नियमानुसार मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, जिससे शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में राहत और संबल मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.