खेजड़ी और वन्यजीव संरक्षण के मुद्दे पर संज्ञान लेने के लिए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का कांग्रेस गंगाशहर मंडल ने जताया आभार

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 07 जुलाई 2026। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गंगाशहर मंडल ने पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और उन पर त्वरित संज्ञान लेने के लिए राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का आभार व्यक्त किया है।

खेजड़ी और वन्यजीव संरक्षण के मुद्दे पर संज्ञान लेने के लिए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का कांग्रेस गंगाशहर मंडल ने जताया आभार
खेजड़ी और वन्यजीव संरक्षण के मुद्दे पर संज्ञान लेने के लिए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का कांग्रेस गंगाशहर मंडल ने जताया आभार


गंगाशहर मंडल अध्यक्ष निर्मल बिश्नोई ने बताया कि 30 जून 2026 को मंडल की ओर से टीकाराम जूली को ज्ञापन सौंपकर दो महत्वपूर्ण विषयों पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई थी। पहला, सौर ऊर्जा परियोजनाओं के नाम पर बीकानेर जिले की 10 तहसीलों में बड़े पैमाने पर खेजड़ी के पेड़ों की कटाई, जबकि खेजड़ी राजस्थान की पहचान होने के साथ-साथ बिश्नोई समाज की आस्था का प्रतीक भी है। दूसरा, नोखा स्थित मुकाम रेस्क्यू वार्ड में लापरवाही के कारण पिछले एक वर्ष में 1,220 घायल चिंकाराओं की मौत का मामला।

निर्मल बिश्नोई ने बताया कि ज्ञापन प्राप्त होने के बाद टीकाराम जूली ने 7 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं वन मंत्री संजय शर्मा को पत्र लिखकर खेजड़ी संरक्षण के लिए विशेष कानून बनाने, अवैध कटाई पर रोक लगाने तथा वन्यजीवों की मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि टीकाराम जूली ने इन जनहित और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से उठाकर यह साबित किया है कि कांग्रेस पर्यावरण, वन्यजीव और आमजन के हितों की प्रभावी आवाज है। गंगाशहर मंडल खेजड़ी एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करता रहेगा।

निर्मल बिश्नोई ने चेतावनी दी कि यदि राज्य सरकार आगामी 15 दिनों के भीतर इन मांगों पर ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं करती है तो कांग्रेस गंगाशहर मंडल व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.