ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 10 जुलाई। नाल थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 8:45 बजे रेलवे स्टेशन से आगे ओरण भूमि मार्ग के पास एक बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर शव के पास एक टीवीएस मोपेड भी गिरी हुई मिली।
![]() |
| बीकानेर: तीन दिन से लापता बुजुर्ग का शव मिला, पहचान के बाद पीबीएम मोर्चरी में रखवाया गया |
सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। टीम में सोएब भाई, मोहम्मद जुनैद ख़ान एवं राजकुमार खड़गावत शामिल रहे।
नाल थाना पुलिस के सुभाष जी एवं पुलिस टीम की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।
बाद में मृतक की पहचान 75 वर्षीय श्रीचंद्र शुक्ला पुत्र हरिकिशन, निवासी सुभाषपुरा, बीकानेर के रूप में हुई। बताया गया कि वे 7 जुलाई 2026 से लापता थे।
इस दौरान ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोएब भाई, मोहम्मद जुनैद ख़ान, अब्दुल सतार, इमरान तथा राजकुमार खड़गावत सहित असहाय सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

