संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर 'समरसता संकल्प अभियान' के लिए भाजपा शहर जिला बीकानेर की समिति घोषित

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 22 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे "समरसता संकल्प अभियान" के सफल संचालन के लिए भाजपा शहर जिला बीकानेर की जिला समिति की घोषणा की गई है।

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर 'समरसता संकल्प अभियान' के लिए भाजपा शहर जिला बीकानेर की समिति घोषित
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर 'समरसता संकल्प अभियान' के लिए भाजपा शहर जिला बीकानेर की समिति घोषित

भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ द्वारा जारी समिति में कोशल शर्मा को अभियान का संयोजक तथा सुभाष वाल्मीकि को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा किशन चौधरी, सुनीता हटीला एवं रामचंद्र सोनी को समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।

जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने नवगठित समिति के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि समिति संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के समरसता, समानता, सामाजिक न्याय और भाईचारे के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का कार्य करेगी तथा अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने बताया कि "समरसता संकल्प अभियान" के अंतर्गत जिलेभर में विभिन्न सामाजिक, संगठनात्मक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक समरसता, सद्भाव, एकात्मता और सामाजिक सौहार्द का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा तथा संत गुरु रविदास जी के आदर्शों और विचारों को समाज में व्यापक रूप से प्रसारित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.