ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। स्थानीय बिदासर हाउस में सोमवार को क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट, बीकानेर संभाग की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 10 जुलाई को बीकानेर के महाराजा करण सिंह राठौड़ "जय जंगल धर बादशाह" की 410वीं जन्म जयंती को भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
![]() |
| महाराजा करण सिंह राठौड़ की 410वीं जयंती सर्व समाज के सहयोग से भव्य रूप में मनाई जाएगी |
बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने कहा कि महाराजा करण सिंह राठौड़ की जयंती इस वर्ष सर्व समाज की सहभागिता के साथ ऐतिहासिक रूप से मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि बीकानेर की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं को इस आयोजन से जोड़कर इसे व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।
सभा के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जयंती समारोह के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए सोशल मीडिया, जनसंपर्क अभियान तथा अन्य प्रचार माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया जाएगा, ताकि अधिकाधिक लोग इस ऐतिहासिक आयोजन से जुड़ सकें।
बैठक में वरिष्ठ सदस्य महावीर सिंह पवार, जगमाल सिंह पायली, शिवराज सिंह नरूका, भंवर सिंह उदट, गिरधारी सिंह खिंदासर, मोहन सिंह नाल, रणवीर सिंह नोखड़ा, तेज सिंह मेलिया, वीरेंद्र सिंह नरूका, जितेंद्र सिंह राजियासर, रूपेंद्र सिंह कक्कू, विक्रम सिंह बीका, देवेंद्र सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

