ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मिशन पढ़ो राजस्थान के तहत रीडिंग प्रमोशन कैंपेन-2026 का शुभारंभ किया। भरतपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के 40 लाख से अधिक विद्यार्थियों के खातों में 250 करोड़ रुपए की निःशुल्क यूनिफॉर्म राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।
![]() |
| रीडिंग प्रमोशन कैंपेन-2026 का शुभारंभ, बीकानेर के 76 हजार विद्यार्थियों को मिली यूनिफॉर्म राशि |
बीकानेर जिले के 76 हजार पात्र विद्यार्थियों के खातों में 7 करोड़ 64 लाख रुपए जमा करवाए गए। जिला स्तरीय कार्यक्रम रवीन्द्र रंगमंच में आयोजित हुआ, जहां राज्य स्तरीय समारोह का लाइव प्रसारण किया गया।
मुख्यमंत्री ने बीकानेर के राजकीय मोहता मूलचंद उच्च माध्यमिक विद्यालय के राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी में स्वर्ण पदक विजेता छात्र जगन्नाथ छंगाणी से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा—
“इच्छाशक्ति मजबूत हो तो न पढ़ाई में खेल बाधा बनता है और न खेल में पढ़ाई।”
कार्यक्रम में विद्यालय भवन, छात्रावास और लैब निर्माण सहित 680 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास, 11.07 करोड़ रुपए की छात्रावास परियोजनाओं का लोकार्पण और विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को व्हीलचेयर वितरण भी किया गया।

