पूर्व विधायक सिद्धि बाईसा ने किया "मरू लहरिया सीजन-2" के पोस्टर का विमोचन

  ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 25 अगस्त 2026। मानव अधिकार सामाजिक कल्याण संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित सांस्कृतिक कार्यक्रम "मरू लहरिया सीजन-2" के पोस्टर का भव्य विमोचन बीकानेर की पूर्व विधायक सुश्री सिद्धि बाईसा के कर-कमलों द्वारा किया गया।

पूर्व विधायक सिद्धि बाईसा ने किया "मरू लहरिया सीजन-2" के पोस्टर का विमोचन
पूर्व विधायक सिद्धि बाईसा ने किया "मरू लहरिया सीजन-2" के पोस्टर का विमोचन

इस अवसर पर संघ की संस्थापक श्रीमती उषा कंवर ने पूर्व विधायक सिद्धि बाईसा का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सिद्धि बाईसा का मार्गदर्शन और सहयोग इस सांस्कृतिक आयोजन को नई पहचान देने के साथ-साथ प्रदेश की लोक कला एवं उभरती प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने "मरू लहरिया सीजन-2" को राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और प्रतिभाओं को बढ़ावा देने वाली एक सराहनीय पहल बताते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

आयोजकों ने बताया कि "मरू लहरिया सीजन-2" के माध्यम से प्रदेश की लोक संस्कृति, लोक संगीत, लोक नृत्य एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का उद्देश्य पूरा हो सके। आयोजन को लेकर कलाकारों और संस्कृति प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.