नाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

 ट्रिपल एस ओ न्यूज, नाल (बीकानेर), 16 जुलाई। महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नाल थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

नाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार
नाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार


थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कावनी चौराहे के पास नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहन की जांच की। तलाशी के दौरान आरोपी संदीप सिंह निवासी मोगा (पंजाब) के कब्जे से 2 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया, जिसके बाद उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह एवं वृत्ताधिकारी हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में संपन्न हुई। कार्रवाई में एएसआई सुभाष, कॉन्स्टेबल दिनेश, रुक्मा एवं सुनील की सराहनीय भूमिका रही।

गौरतलब है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ नाल पुलिस की यह इस माह लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जो नशा तस्करों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई को दर्शाती है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त, आपूर्ति श्रृंखला तथा इससे जुड़े अन्य तस्करों और नेटवर्क के संबंध में विस्तृत जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.