मारवाड़ी युवा मंच का सराहनीय प्रयास, 1200 कॉपियां बांटकर जरूरतमंद विद्यार्थियों को दिया शिक्षा का संबल

ट्रिपल एस ओ न्यूज, सूरतगढ़, 31 जुलाई। मारवाड़ी युवा मंच शाखा सूरतगढ़ ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए ‘शिक्षा साथी’ कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को अमरपुरा, सिलवानी, 9SD, 11SD, जाखड़ावाली और करणीसर के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को 1200 नोटबुक (कॉपियां) और स्टेशनरी सामग्री वितरित की।

मारवाड़ी युवा मंच का सराहनीय प्रयास, 1200 कॉपियां बांटकर जरूरतमंद विद्यार्थियों को दिया शिक्षा का संबल
मारवाड़ी युवा मंच का सराहनीय प्रयास, 1200 कॉपियां बांटकर जरूरतमंद विद्यार्थियों को दिया शिक्षा का संबल

शाखा सचिव मुकेश स्वामी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग करना और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करना रहा। शैक्षणिक सामग्री पाकर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया।

कार्यक्रम के प्रकल्प प्रभारी विकास बिश्नोई ने बताया कि मंच का प्रयास है कि आर्थिक अभाव किसी भी बच्चे की शिक्षा में बाधा न बने। इसी सोच के साथ ‘शिक्षा साथी’ अभियान के माध्यम से जरूरतमंद विद्यार्थियों तक आवश्यक शैक्षणिक सामग्री पहुंचाई जा रही है।

इस अवसर पर मंच के पूर्व सचिव अंकित कुक्कड़, कोषाध्यक्ष मनीष जसूजा, उदय भार्गव सहित अन्य सदस्यों ने विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और शिक्षा के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

मारवाड़ी युवा मंच शाखा सूरतगढ़ ने कहा कि शिक्षा, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम भविष्य में भी लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.