ब्लैक कोबरा का सफल रेस्क्यू, भगत सिंह रेस्क्यू टीम के संस्थापक राजिंदर आलसिखा ने पूरे किए 100 कोबरा रेस्क्यू

ट्रिपल एस ओ न्यूज, श्रीगंगानगर। भगत सिंह रेस्क्यू टीम श्रीगंगानगर ने एक बार फिर तत्परता और साहस का परिचय देते हुए केसरीसिंहपुर क्षेत्र के गांव 2W नानकसर में एक दुर्लभ ब्लैक कोबरा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।

ब्लैक कोबरा का सफल रेस्क्यू, भगत सिंह रेस्क्यू टीम के संस्थापक राजिंदर आलसिखा ने पूरे किए 100 कोबरा रेस्क्यू
ब्लैक कोबरा का सफल रेस्क्यू, भगत सिंह रेस्क्यू टीम के संस्थापक राजिंदर आलसिखा ने पूरे किए 100 कोबरा रेस्क्यू

टीम को ब्लैक कोबरा दिखाई देने की सूचना मिलते ही संस्थापक राजिंदर आलसिखा तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरी सावधानी, अनुभव और वैज्ञानिक तरीके से सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद वन्यजीव संरक्षण के नियमों का पालन करते हुए ब्लैक कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

इस रेस्क्यू के साथ ही राजिंदर आलसिखा ने 100 कोबरा सांपों का सफल रेस्क्यू पूरा कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। यह उपलब्धि वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और आमजन की सेवा के प्रति उनके निरंतर समर्पण को दर्शाती है।

भगत सिंह रेस्क्यू टीम ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी सांप या कोई अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें। तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि वन्यजीवों को सुरक्षित बचाकर उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.