ट्रिपल एस ओ न्यूज, सूरतगढ़, 10 जुलाई। महावीर इंटरनेशनल के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित 14 दिवसीय सेवा पखवाड़े के दसवें दिन शुक्रवार को महाराणा प्रताप चौक पर निःशुल्क मधुमेह (शुगर) जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ यातायात प्रभारी वीरेन्द्र बन्ना ने अपनी मधुमेह जांच करवाकर किया।
![]() |
| महावीर इंटरनेशनल के सेवा पखवाड़े में निःशुल्क मधुमेह जांच शिविर, 100 जीवन रक्षक किट वितरित |
शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) की जांच करवाई और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्राप्त की। परियोजना निदेशक वीर चन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि आमजन को आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से 100 नागरिकों को जीवन रक्षक किट भी वितरित की गईं।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
शिविर में आकाश लैब की ओर से राधे सारस्वत, मोनू और रोशन ने मधुमेह जांच की सेवाएं प्रदान कीं।
कार्यक्रम में मेडिकल सह-निदेशक वीर संजय बैद, संभागीय सचिव वीर राजेश वर्मा, उपाध्यक्ष वीर रमेश कुमार दाधीच, पूर्व अध्यक्ष वीर दिलीप कुमार मिश्रा, वीर नीरज डांग, वीर अनिल कुमार वर्मा, वीर कालू राम बिश्नोई, वीर सोहन लाल ढाका, वीर धनराज नवलखा, ओमप्रकाश कारगवाल, सचिव वीर रामपाल रोकना, हर्षिता सोनी एवं अंशिका महाना सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
संस्था ने जानकारी दी कि सेवा पखवाड़े के ग्यारहवें दिन शनिवार को पुरानी आबादी के विद्यालयों में विद्यार्थियों की निःशुल्क नेत्र जांच की जाएगी।

