मुक्ताप्रसाद सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर हुई चर्चा

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, सुलभ एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी शहर जिलामहामंत्री एडवोकेट कौशल शर्मा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध से मुलाकात कर क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।

मुक्ताप्रसाद सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर हुई चर्चा
मुक्ताप्रसाद सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर हुई चर्चा


एडवोकेट कौशल शर्मा ने क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं और जनसुझावों से अवगत कराते हुए स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं, स्वच्छता, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, पर्याप्त चिकित्सा स्टाफ तथा मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं भविष्य के विकास कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता भी बताई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं में लगातार सुधार किया जाएगा।

बैठक में फूड इंस्पेक्टर श्रवण वर्मा एवं रितेश सिन्हा भी उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.