ट्रिपल एस ओ न्यूज, सूरतगढ़, 30 जून। हर्ष स्कूल, सूरतगढ़ में आयोजित 'नारी शक्ति सम्मान' समारोह में 10 किलोमीटर मैराथन की विजेता श्रीमती चंपा गौड़ का भव्य सम्मान किया गया। विद्यालय के चेयरमैन अनिल धानुका ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं श्रीमती संतोष गहलोत एवं श्रीमती कल्पना गौड़ ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया।
![]() |
| हर्ष स्कूल में 'नारी शक्ति सम्मान' समारोह, मैराथन विजेता चंपा गौड़ का हुआ अभिनंदन |
हाल ही में बारामूला (कश्मीर) में आयोजित 10 किलोमीटर मैराथन में 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर श्रीमती चंपा गौड़ ने सूरतगढ़ का नाम रोशन किया। वर्तमान में वे 2 जीबी सीनियर स्कूल, सूरतगढ़ में अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि को महिला सशक्तिकरण, दृढ़ संकल्प और फिटनेस का प्रेरणादायक उदाहरण बताया गया।
![]() |
| हर्ष स्कूल में 'नारी शक्ति सम्मान' समारोह, मैराथन विजेता चंपा गौड़ का हुआ अभिनंदन |
विद्यालय चेयरमैन अनिल धानुका ने कहा कि श्रीमती चंपा गौड़ ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से उम्र कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनती।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ की ओर से श्रीमती मांडवी दुबे, श्रीमती दुर्गा जोशी, श्रीमती शिवानी, श्रीमती शालु अरोड़ा, श्रीमती निर्मला, श्रीमती स्नेहलता वर्मा, श्रीमती कविता चिंपा तथा श्रीमती विनीता ने माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन संगीत अध्यापक कुलदीप बोहरा ने किया।


