क्षत्रिय सभा ने मनाई सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। बीकानेर में रविवार को क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट, बीकानेर संभाग द्वारा सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती श्रद्धा, गौरव और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे और महान योद्धा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

क्षत्रिय सभा ने मनाई सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती
क्षत्रिय सभा ने मनाई सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती

समारोह का शुभारंभ अतिथियों जगमाल सिंह पायली, मोहन सिंह नाल, किशनराज सिंह बीदासर एवं कर्नल मोहन सिंह धूपालिया द्वारा सम्राट पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोहर सिंह लूणा, जिला अध्यक्ष, सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान, बीकानेर ने पृथ्वीराज चौहान के जीवन, शौर्य और पराक्रम का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चौहान भारतीय इतिहास के उन वीर योद्धाओं में से एक थे, जिन्होंने अपने साहस और युद्ध कौशल से देश का गौरव बढ़ाया। उन्होंने उनके जीवन से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों का भी उल्लेख किया।

क्षत्रिय सभा के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने पृथ्वीराज चौहान के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों का स्वागत किया। वहीं केसरी सिंह भाटी ने ओजपूर्ण कविता प्रस्तुत कर कार्यक्रम में वीर रस का संचार किया।

इस अवसर पर संपत सिंह राजावत, वीरेंद्र सिंह नरूका, जितेंद्र सिंह Rajiyasar, रणवीर सिंह नोखड़ा, तेज सिंह मेलिया और अयूब खान कायमखानी सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे तथा पृथ्वीराज चौहान के आदर्शों को वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताया।

कार्यक्रम में गिरधारी सिंह खिंदासर, पत्रकार ओम सोनी, राजेंद्र सिंह भाटी, रूपेंद्र सिंह कक्कू, मेजर गजेंद्र सिंह राठौड़, अजीत सिंह भाटी, पूनम सिंह राजवी, रघुवीर सिंह सुरजनसर, श्याम सिंह शिवबाड़ी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह का उद्देश्य सम्राट पृथ्वीराज चौहान के शौर्य, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को याद करते हुए नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरित करना था। उपस्थित लोगों ने उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प भी लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.