ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 27 जून। ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत ग्राम पंचायत सूरतसिंहपुरा में शनिवार को आयोजित शिविर में पशुपालकों को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र पशुपालकों को बीमा पॉलिसियों का वितरण भी किया गया।
![]() |
| ग्रामीण सेवा शिविर : ऊंट पालक को हाथोंहाथ स्वीकृत हुई 40 हजार रुपये की बीमा सहायता |
विभाग के डॉ. सुरेन्द्र सिंह एवं सह प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि सूरतसिंहपुरा निवासी ऊंट पालक चुन्नी देवी पत्नी उदाराम, वार्ड संख्या 13 के ऊंट की मृत्यु होने पर मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत दावा प्रक्रिया पूर्ण करवाई गई। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेदप्रकाश तथा महावीर सिंह की मौजूदगी में आवश्यक दस्तावेज तैयार कर क्लेम स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की गई।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार लाभार्थी के खाते में योजना के तहत 40,000 रुपये की बीमा सहायता राशि शीघ्र ही हस्तांतरित कराई जाएगी। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए पशुपालन विभाग की पहल की प्रशंसा की।

