28 जून को होगा विशाल निःशुल्क हार्ट एवं सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 26 जून 2026। किशनी देवी पूनम चंद मेमोरियल ट्रस्ट, बीकानेर एवं Bikaner Heart & Super Speciality Hospital के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 28 जून 2026 को विशाल निःशुल्क परामर्श हार्ट एवं सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

28 जून को होगा विशाल निःशुल्क हार्ट एवं सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर
28 जून को होगा विशाल निःशुल्क हार्ट एवं सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर


शिविर का आयोजन प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक डॉ. जयकिशन सुधार के परिसर, शिव धर्म कांटा के पीछे, नई सब्जी मंडी के पास, पुगल रोड, बीकानेर में किया जाएगा। शिविर में शहर एवं क्षेत्र के मरीजों को विभिन्न बीमारियों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान की जाएगी।

शिविर में हृदय एवं हार्ट सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. जयकिशन सुधार, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेन्द्र पुनिया, ऑर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ डॉ. अमिताभ सुधार, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. अनिल खत्री, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी पुरोहित, फिजिशियन डॉ. लक्ष्मी स्वामी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. ईशा चौधरी, दंत एवं मुख स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार कल्ला तथा पेन क्लिनिक विशेषज्ञ डॉ. गिरीश तंवर अपनी सेवाएं देंगे।

शिविर के दौरान मरीजों की CBC, HbA1c, Lipid Profile, ECG, रक्तचाप एवं BMI जैसी महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क की जाएंगी। साथ ही जोड़ों के दर्द, पेट संबंधी रोगों, बच्चों के स्वास्थ्य एवं खान-पान, असहनीय दर्द, अस्थमा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप तथा दांत एवं मुख रोगों से संबंधित समस्याओं पर विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा।

आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर में पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए 7878523680 पर संपर्क किया जा सकता है।

डॉ. जयकिशन सुधार एवं Bikaner Heart & Super Speciality Hospital की पूरी टीम ने कहा कि जनसेवा एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकता है तथा शिविर के माध्यम से अधिकाधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.