ट्रिपल एस ओ न्यूज, सुरनाणा। स्वर्गीय दौलतराम देदड़ की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को नया ग्राम पंचायत भवन, सुरनाणा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं, ग्रामीणों एवं समाजसेवियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और कुल 135 यूनिट रक्तदान किया।
![]() |
| स्व. दौलतराम देदड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान, 135 यूनिट रक्त संग्रहित |
पीबीएम अस्पताल बीकानेर की चिकित्सक टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया। वक्ताओं ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त से जरूरतमंद मरीज को नया जीवन मिलता है। कार्यक्रम में चिकित्सकों व रक्तदाताओं ने नियमित रक्तदान का संदेश दिया।
शिविर में बीरबलराम देदड़ ने 28वीं बार रक्तदान कर प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। इससे पूर्व वे 27 बार रक्तदान कर चुके हैं। उपस्थित लोगों ने उनके इस योगदान को मानवता की सच्ची सेवा बताया।
इस अवसर पर सुरनाणा प्रशासक भंवरलाल भुंवाल, चेनाराम देदड़, ओमप्रकाश गोदारा, सहीराम भादू, जगदीश नाई, हुकमाराम देदड़, कैलाश सींवर, भागीरथ हुड्डा, हेतराम सारण, लूणाराम गोदारा, कोजाराम जाखड़, नंदराम देदड़, लुणाराम तर्ड सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
रक्त संग्रहण टीम में पीबीएम अस्पताल के डॉ. कुलदीप, डॉ. पुनाराम रोझ, डॉ. शिवकुमार पंवार एवं विनोद डारा सहित चिकित्सा कर्मियों ने सेवाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में आकाश देदड़ सहित परिवारजनों ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगकर्ताओं एवं चिकित्सा टीम का आभार जताया।

