भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने लगाए परिंडे, महिलाओं संग किया वट पूजन

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 31 मई। भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पक्षियों को राहत पहुंचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के साथ मिलकर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए तथा पारंपरिक वट पूजन कर प्रकृति के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने लगाए परिंडे, महिलाओं संग किया वट पूजन
भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने लगाए परिंडे, महिलाओं संग किया वट पूजन


इस अवसर पर सुमन छाजेड़ ने कहा कि गर्मी के इस कठिन दौर में सबसे अधिक परेशानी बेजुबान पक्षियों को होती है। उन्होंने कहा, "पक्षियों में भी जान है, वे बोल नहीं सकते लेकिन वे भी हमसे ही उम्मीद रखते हैं। यह हमारा मानवीय और सामाजिक दायित्व है कि हम अपने घरों, छतों, आंगनों और सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाकर उनमें नियमित रूप से पानी भरें, ताकि कोई भी पक्षी प्यासा न रहे।"

उन्होंने आमजन से भी इस सेवा कार्य में सहभागी बनने का आह्वान करते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से हजारों पक्षियों का जीवन बचाया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में परिंडों की नियमित देखभाल और उनमें पानी भरने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में स्वाती छाजेड़, मंजू लाखोटिया, सुनीता लखोटिया, आरती शर्मा, संतोष करनानी, बबीता खजांची सहित अनेक महिलाएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जीव दया और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.