ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 27 मई। उरमूल डेयरी खाजूवाला इकाई में बुधवार को “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला कलक्टर के आदेशानुसार माननीय श्री राजेश गोदारा, डायरेक्टर उरमूल डेयरी के नेतृत्व एवं प्रबंध संचालक बाबूलाल बिश्नोई की अध्यक्षता में हुआ।
![]() |
| वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत उरमूल डेयरी में संगोष्ठी आयोजित |
संगोष्ठी में स्वच्छता अभियान, श्रमदान, कार्यालय परिसर की साफ-सफाई तथा शौचालय निर्माण जैसे विषयों पर चर्चा की गई। कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और कार्यस्थल की नियमित सफाई करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यालय परिसर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने, कचरा प्रबंधन को मजबूत करने तथा कागज के उपयोग को कम करने के लिए ई-फाइलिंग प्रणाली को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया।
प्रबंध संचालक बाबूलाल बिश्नोई ने बताया कि कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान, पशुपालक एवं आमजन आते हैं। इनमें महिलाएं, बुजुर्ग और दिव्यांगजन भी शामिल होते हैं। उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुरुषों एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग आधुनिक प्रसाधन कक्ष निर्माण का निर्णय लिया गया। साथ ही सरस पार्लर में महिला प्रसाधन कक्ष भी बनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुसार वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 में प्रत्येक पंजीकृत दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति को पांच-पांच पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।
कार्यक्रम के अंत में उप रजिस्ट्रार शिशुपाल सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान-2026” की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर प्रभारी उरमूल संयंत्र ओमप्रकाश भाम्भू, प्रभारी क्रय ऋषभ गोदारा, प्रभारी पी एंड आई मोहनसिंह चौधरी, विपणन प्रभारी हरिश शर्मा, डॉ. अनील दाधीच सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

