खाद्य मंत्री ने श्रीमती गीता देवी को सौंपा पांच लाख रुपए का चैक

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 28 मई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने गत दिनों हुई एक दुर्घटना में विद्युत करंट लगने से मृतक श्री प्रेम जाखड़ की माता श्रीमती गीतादेवी पत्नी भैंराराम जाखड़ को 5 लाख रुपए की सहायता राशि का चैक गुरुवार को प्रदान किया।

खाद्य मंत्री ने श्रीमती गीता देवी को सौंपा पांच लाख रुपए का चैक
खाद्य मंत्री ने श्रीमती गीता देवी को सौंपा पांच लाख रुपए का चैक


 इस दौरान श्री गोदारा ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार की संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है तथा उनके परिवार को किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने श्रीमती गीता देवी के परिवार के साथ हुई घटना पर दुःख व्यक्त किया और कहा कि उनके परिवार को पात्रता के अनुसार केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिलाया जाएगा। इस दौरान सहायक अभियंता श्री निमिष लखनपाल मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.