जिला अस्पताल में बनेंगे नवीन ड्रग स्टोर एवं रिकॉर्ड रूम

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 27 मई।  राज्य सरकार ने सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध एस.डी.एम. जिला अस्पताल में नए ड्रग स्टोर एवं रिकॉर्ड रूम निर्माण के लिए 100 लाख रुपये (1 करोड़ रुपये) की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है। यह स्वीकृति चिकित्सा शिक्षा निदेशालय  द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जारी की गई है।

जिला अस्पताल में बनेंगे नवीन ड्रग स्टोर एवं रिकॉर्ड रूम

जिला अस्पताल में बनेंगे नवीन ड्रग स्टोर एवं रिकॉर्ड रूम


यह स्वीकृति बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जेठानंद व्यास के विशेष प्रयासों एवं अनुशंसा से प्राप्त हुई है। विधायक श्री व्यास लगातार क्षेत्र की चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रयासरत हैं। उनके प्रयासों से अस्पताल में आधारभूत सुविधाओं के विकास को नई गति मिलेगी।

जारी आदेश के अनुसार उक्त कार्य के लिए स्वीकृत राशि चिकित्सा महाविद्यालय बीकानेर के बजट प्रावधान से वहन की जाएगी। साथ ही महाविद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि संशोधित प्रावधान वर्ष 2026-27 के अनुसार आवश्यक राशि का प्रस्ताव समय पर प्रेषित किया जाए।

इस परियोजना के पूर्ण होने से एस.डी.एम. जिला अस्पताल बीकानेर में दवाओं के सुव्यवस्थित भंडारण एवं रिकॉर्ड प्रबंधन की व्यवस्था मजबूत होगी, जिससे अस्पताल की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बन सकेगी। साथ ही मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में भी सहायता मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.