भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक आयोजित, ‘मन की बात’ की शत-प्रतिशत भागीदारी पर जोर

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। जेठानंद व्यास एवं सुमन छाजेड़ के संयुक्त नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्षों ने भाग लेकर संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक आयोजित, ‘मन की बात’ की शत-प्रतिशत भागीदारी पर जोर
भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक आयोजित, ‘मन की बात’ की शत-प्रतिशत भागीदारी पर जोर


बैठक को संबोधित करते हुए विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि संगठन की असली ताकत जमीनी कार्यकर्ता और मंडल स्तर की टीमें हैं। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने को लेकर गहन मंथन किया गया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।

बैठक का मुख्य केंद्र प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को लेकर रहा। जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ और विधायक जेठानंद व्यास ने निर्देश दिए कि आगामी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बीकानेर के प्रत्येक मंडल और बूथ पर शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए सभी मंडल अध्यक्षों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि समाज के हर वर्ग को कार्यक्रम से जोड़ा जा सके।

बैठक में मंडल अध्यक्ष प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, कपिल शर्मा, धर्मपाल डूडी, दिनेश चौहान, देव रूप सिंह, मुकेश सैनी, प्रकाश मेघवाल, विशाल गोलछा और नरेंद्र सिंह आबडसर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.