ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। श्री पंच मंदिर में आज राती घाटी समिति के संवत 2083 के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट जानकी नारायण श्रीमाली ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए श्री नरेंद्र सिंह बीका को पुनः अध्यक्ष तथा श्री ओम नारायण श्रीमाली को पुनः महामंत्री निर्वाचित घोषित किया। इसके साथ ही श्री भंवर सिंह भेलू को कार्यकारी अध्यक्ष एवं श्री छात्रसेन को कोषाध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन की घोषणा के पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई।
![]() |
| श्री बीका पुनः अध्यक्ष और श्रीमाली पुनः महामंत्री निर्वाचित |
सभा में आगामी 28 जून को राव जैतसी राज्यारोहण समारोह तथा दिसंबर माह में स्व. डॉ. आनंद सिंह बीठू स्मृति व्याख्यान माला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। राव जैतसी राज्यारोहण समारोह के संयोजक श्री प्रदीप सिंह चौहान एवं श्री महावीर सिंह पवार को नियुक्त किया गया, जबकि डॉ. बीठू स्मृति व्याख्यान माला के संयोजक डॉ. रामगोपाल शर्मा बनाए गए।
इस अवसर पर श्री गोविंद नारायण श्रीमाली ने राती घाटी मार्ग, राव जैतसी प्रतिमा स्थापना सहित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति से सदन को अवगत कराया। सभा में डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. राजशेखर, डॉ. पवन दधीच, मेघराज बोथरा, उम्मेद सिंह बीठू, राजेंद्र सिंह राठौड़ दावा एवं शिवजी चौधरी सहित कई वक्ताओं ने इतिहास संरक्षण, सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक गौरव पर अपने विचार व्यक्त किए।
समारोह में युवा कवि दुर्गेश तंवर को राती घाटी युद्ध पर संगीतमय काव्य रचना प्रस्तुत करने के लिए प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं उपरणा भेंट कर सम्मानित किया गया। वृंदावन से पधारे संत श्री प्रयागदास जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राती घाटी समिति इतिहास एवं गौरवशाली परंपराओं के संरक्षण हेतु सराहनीय कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में तखसिंह राठौड़, भीम सिंह राजपुरोहित, कमल नयन शुक्ला, अशोक रामावत, तेजमाल सिंह टांट, भंवर सिंह बीका, लक्ष्मण सिंह, शशिकुमार, शिवशंकर मारू, नमामि शंकर आचार्य, कैलाश बडगूजर सहित अनेक शिक्षाविद् एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के अंत में डॉ. महेंद्र चाड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

