ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। बीकानेर शहर के कुम्हारों के मोहल्ले स्थित दास हनुमान मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बनने लगा है। श्री बजरंग युवा मंडल के तत्वावधान में 20 मई 2026 को सिटी रोशनी घर के पास स्थित मंदिर परिसर में अखंड कीर्तन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मोहल्ले के गणमान्य नागरिकों व श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
![]() |
| दास हनुमान मंदिर में गूंजेगा अखंड हरिनाम संकीर्तन, 5 जून से होगा भव्य शुभारंभ |
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 5 जून 2026 से दास हनुमान मंदिर में अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ किया जाएगा। यह अखंड कीर्तन निरंतर “हरि इच्छा तक” चलता रहेगा। आयोजन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और मंदिर परिसर को भक्तिमय वातावरण में सजाने की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।
श्री बजरंग युवा मंडल ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भजन-कीर्तन में भाग लें और धर्म लाभ अर्जित करें। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक वातावरण को बढ़ावा देना और युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ना बताया गया।
बैठक में राधेश्याम रामावत, नन्दलाल छिम्पा, बाबूलाल गेधर, रामलाल भोभरिया, देवाराम भोभरिया, प्रेम भोभरिया, वेदप्रकाश रामावत, पवन छिम्पा, किशोर मंगलाव, तेजकरण रामावत, शिव भोभरिया, गणेश माहर, विकास मंगलाव, शिव छिम्पा, राजेश भोभरिया, मेघराज भोभरिया, किशनलाल भोभरिया, मांगीलाल गेधर, रामदेव छिम्पा, संजय भोभरिया, शांतिलाल खुड़िया, राजेन्द्र मंगलाव, श्यामसुंदर मंगलाव, आनन्द मंगलाव, संजय स्वामी, श्रवण गंगपारिया, महावीर कालोड, सीताराम सुथार, मनोज कुमार गुरिया, लक्ष्मीनारायण भोभरिया, चन्द्रप्रकाश मंगलाव, हर्षवर्धन रामावत, हर्षवर्धन गेधर, भीम कालोड सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

