क्षत्रिय सभा बीकानेर व तिलकनगर समाज ने अपनी बेटी डॉ. ऐश्वर्या कंवर का किया भव्य सम्मान

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। क्षत्रिय सभा बीकानेर एवं क्षत्रिय समाज तिलकनगर द्वारा समाज की प्रतिभाशाली बेटी डॉ. ऐश्वर्या कंवर भाटी का भव्य सम्मान किया गया। डॉ. ऐश्वर्या कंवर ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) 2024 परीक्षा में पूरे राजस्थान में 6वीं रैंक प्राप्त कर तथा महिला अभ्यर्थियों में टॉपर बनकर समाज और बीकानेर का गौरव बढ़ाया है।

क्षत्रिय सभा बीकानेर व तिलकनगर समाज ने अपनी बेटी डॉ. ऐश्वर्या कंवर का किया भव्य सम्मान
क्षत्रिय सभा बीकानेर व तिलकनगर समाज ने अपनी बेटी डॉ. ऐश्वर्या कंवर का किया भव्य सम्मान


इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग तथा क्षत्रिय समाज तिलकनगर के संयुक्त तत्वावधान में भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ नारायण निकेतन भवन से हुआ, जो जीआर स्कूल, बलोशम स्कूल जयपुर रोड, डेयरी बूथ, बालाजी मंदिर, राठौड़ मार्केट, शेखावत मार्केट, रामदेव मंदिर, श्री करणी राजपूत भवन होते हुए मोरखाना हाउस, तिलकनगर पहुंचकर संपन्न हुई।

इस आयोजन में क्षत्रिय सभा के संभाग अध्यक्ष करणप्रताप सिंह सिसोदिया, कर्नल हेम सिंह शेखावत, कर्नल मोहन सिंह धुपालिया के सानिध्य में समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। रैली में प्रो. बजरंग सिंह राठौड़, हनुमान सिंह शेखावत, यशवंत सिंह, स्वरूप सिंह टांट, जयपाल सिंह, राजपाल सिंह भाटी, नागेंद्र सिंह टांई, भगवान सिंह राठौड़, जालूसिंह, छेलू सिंह, आनंद सिंह, गजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह मोरखाना सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

करीब 300 से अधिक दुपहिया एवं चौपहिया वाहनों के साथ लगभग 500 लोगों ने रैली में भाग लेकर डॉ. ऐश्वर्या कंवर की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. ऐश्वर्या भाटी एवं उनके पिता औकार सिंह भाटी मोरखाना ने उपस्थित सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र सिंह आबड़सर ने आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन क्षत्रिय सभा के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.