केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने श्री शिवरतन अग्रवाल 'फन्ना बाबू' के निधन पर जताया शोक

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 26 अप्रैल। केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को श्री शिवरतन अग्रवाल 'फन्ना बाबू' के सादुलगंज स्थित आवास पहुंचकर उनके निधन पर शोक जताया और उनके परिजनों को ढाढस बंधाया। श्री मेघवाल ने फन्ना बाबू के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि फन्ना बाबू ने पूरी दुनिया में बीकानेर को अलहदा पहचान दिलाई। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने फन्ना बाबू के साथ बिताए लम्हों की यादें साझा की। इस दौरान श्री शिव किशन अग्रवाल, श्री मनोहर लाल अग्रवाल, श्री मधुसूदन अग्रवाल, श्री दीपक अग्रवाल सहित अन्य परिजन मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने श्री शिवरतन अग्रवाल 'फन्ना बाबू' के निधन पर जताया शोक
केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने श्री शिवरतन अग्रवाल 'फन्ना बाबू' के निधन पर जताया शोक

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.