ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर द्वारा आज संभाग कार्यालय में एक प्रेरणादायक सामाजिक पहल के तहत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शहर जिला मंत्री तरुण स्वामी के पुत्र के जन्मदिवस के अवसर पर रखा गया, जिसमें समाज सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया गया।
![]() |
| पक्षी संरक्षण और गौ सेवा का प्रेरक संदेश, भाजपा बीकानेर ने आयोजित किया सेवा कार्यक्रम |
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पक्षियों के लिए पालसिये एवं घोंसले लगाए तथा उनके लिए दाना-पानी की व्यवस्था की। इस पहल का उद्देश्य भीषण गर्मी के मौसम में पक्षियों को राहत पहुंचाना तथा उनके संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।
इसके पश्चात कार्यकर्ता नगर निगम नंदी गोशाला पहुंचे, जहां गौमाता के लिए हरे चारे की व्यवस्था कर उन्हें खिलाया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और सभी को ऐसे प्रयासों से प्रेरणा लेकर आगे आना चाहिए।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर जिला महामंत्री कोशल शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, सोहनलाल प्रजापत, रामकुमार व्यास, दुष्यंत तंवर, चन्द्र मोहन जोशी, अजय खत्री, देवस्वरूप, राजाराम सिगर, हरिकांत, अंकित तंवर, करण स्वामी, अनु सुथार, सुषमा बिस्सा, राखी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

