ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता हेतु स्थानीय शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय, शीतला गेट, बीकानेर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
![]() |
| साइबर अपराधों से बचाव हेतु कार्यशाला आयोजित |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रतीक यादव (न्यायिक मजिस्ट्रेट) रहे। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के प्रति जागरूक करते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग करने के उपाय बताए तथा सतर्क रहने का संदेश दिया।
कार्यशाला में श्री दिव्यांश मीणा (न्यायिक मजिस्ट्रेट) एवं श्रीनाथ रंगा (असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस काउंसिल) भी उपस्थित रहे, जिन्होंने साइबर अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने बताया कि विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान हेतु विद्यालयों में शिकायत पेटी की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे छात्र अपनी समस्याएं आसानी से साझा कर सकेंगे।
शाला के कब मास्टर एवं संचालक रमेश कुमार मोदी ने बताया कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों को भी बढ़ावा दिया जाता है। इसी क्रम में विद्यार्थी कल्पित कुमार दैया ने मंच पर आकर मुख्य अतिथि का पारंपरिक साफा बाँधकर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन करुणा क्लब प्रभारी सौरभ बजाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत छात्राओं गायत्री सारण एवं शैली सोलंकी द्वारा किया गया।

