ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार तथा भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अनुशंसा पर शिवबाड़ी मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह आबड़सर द्वारा मंडल कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इस पुनर्गठन में दिनेश मोदी को महामंत्री नियुक्त किया गया है।
![]() |
| भाजपा शिवबाड़ी मंडल पुनर्गठन: दिनेश मोदी बने महामंत्री |
नियुक्ति के बाद दिनेश मोदी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और गरिमा के साथ करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देंगे।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, अनिल शुक्ला, पार्षद संजय गुप्ता, हिमांशु शर्मा, पुखराज स्वामी सहित मंडल के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

