ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर । भाजपा बीकानेर संभाग कार्यालय में आगामी भाजपा स्थापना दिवस के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश नेतृत्व की ओर से मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक एवं स्थापना दिवस कार्यक्रम के प्रदेश सह-संयोजक रघुनाथ जी नरेड़ी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
![]() |
| भाजपा स्थापना दिवस की तैयारियां तेज, संभाग कार्यालय में रणनीतिक बैठक; रघुनाथ नरेड़ी ने दिए बूथ स्तर तक पहुंच के निर्देश |
बैठक को संबोधित करते हुए रघुनाथ नरेड़ी ने स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि प्रत्येक बूथ स्तर तक पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा एवं जनहितकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है
![]() |
| भाजपा स्थापना दिवस की तैयारियां तेज, संभाग कार्यालय में रणनीतिक बैठक; रघुनाथ नरेड़ी ने दिए बूथ स्तर तक पहुंच के निर्देश |
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र सिंह चारण, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, जिला महामंत्री राजेंद्र पवार, कौशल शर्मा, सह-संयोजक दुष्यंत तंवर, रघुवीर प्रजापत, मोतीलाल हर्ष, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने अपने विचार व्यक्त किया एवं भगवान महावीर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जन्म कल्याणक दिवस को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया तथा उनके अहिंसा, सत्य और करुणा के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया ।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम जिला संयोजक सरिता नाहटा ने किया
कार्यक्रम कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, सोहन लाल प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, जिला मंत्री विनोद करोल, किशन मोदी, रामकुमार व्यास, प्रवक्ता जोगेंद्र शर्मा, राजाराम सिंगर, चंद्रमोहन जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, देव स्वरूप, मुकेश सैनी, नरेंद्र सिंह आवड़सर, धर्मपाल डूडी, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, कपिल शर्मा, दिनेश चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, कार्यक्रम संयोजक, सह-संयोजक एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।


