मनोज व्यास बने एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स बीकानेर के अध्यक्ष

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 16 अप्रैल। डिजिटल मीडिया संपादकों के संगठन एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स बीकानेर के अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को सर्किट हाउस परिसर में चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए मनोज व्यास, विनय थानवी, मुदिता पोपली और साहिल पठान के बीच मतदान हुआ।

मनोज व्यास बने एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स बीकानेर के अध्यक्ष
मनोज व्यास बने एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स बीकानेर के अध्यक्ष


मतदान के बाद हुई मतगणना में द बीकानेर न्यूज के संपादक मनोज व्यास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनय एक्सप्रेस के संपादक विनय थानवी को पराजित कर अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की।

चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें डिजिटल मीडिया से जुड़े अनेक संपादकों ने भाग लिया। परिणाम घोषित होते ही उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज व्यास ने संगठन को मजबूत करने, डिजिटल मीडिया संपादकों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा निष्पक्ष और सशक्त पत्रकारिता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.