ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं बीकानेर संभाग प्रभारी डॉ. मिथिलेश गौतम के प्रदेश महामंत्री बनने के बाद प्रथम बार बीकानेर आगमन पर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा संभाग कार्यालय तक विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया।
![]() |
| भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मिथिलेश गौतम का बीकानेर आगमन पर भव्य स्वागत |
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि ट्रेन से बीकानेर पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर ही कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया, जिसके बाद शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। तत्पश्चात भाजपा संभाग कार्यालय में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश महामंत्री डॉ. मिथिलेश गौतम बीकानेर में जूनागढ़ मंडल में होने वाले प्रशिक्षण वर्ग के कार्यक्रम के तहत प्रवास करेंगे, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन का कार्यक्रम रहेगा।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाइवाल, पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल गहलोत, सत्यप्रकाश आचार्य, जालम सिंह भाटी, कुंभाराम सिद्ध, जिला प्रभारी ओम सारस्वत, देहात प्रभारी बलबीर विश्नोई, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय आचार्य, गंगानगर सह प्रभारी मोहन सुराणा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन श्याम सिंह हाड़ला ने किया।स्वागत कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष चंपालाल गैदर, नारायण चोपड़ा, जिला महामंत्री कौशल शर्मा, दिलीप सिंह आड़सर, राजेंद्र पंवार, तोलाराम कूकना, जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक, अशोक प्रजापत, भूपेंद्र यादव, सोहन प्रजापत, सरिता नाहटा, मोतीलाल हर्ष, राजपाल सिंह शेखावत, जिला मंत्री किशन चौधरी, विनोद करोल, सुनीता हटीला, तरुण स्वामी, राजाराम ओझा, अशोक मारु, चंद्रशेखर शर्मा, पवन स्वामी, मंजूषा भास्कर, चोरुलाल सुथार, रामकुमार व्यास, महेंद्र ढाका, अर्जुनराम कड़वासरा, सुरेंद्र स्वामी, मोर्चा अध्यक्ष राजाराम सिंगड़, चंद्र मोहन जोशी, सोहन चांवरिया, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, नरेंद्र सिंह आबड़सर, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, दिनेश चौहान, कपिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

