ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 20 मार्च। शहर के नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है। भारत विकास परिषद, नगर इकाई बीकानेर द्वारा वेल्टन हॉस्पिटल, दुर्गापुरा जयपुर एवं प्रकाश लेब, सादुल कॉलोनी के संयुक्त तत्वावधान में 22 मार्च (रविवार) को निशुल्क रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।
![]() |
| बीकानेर में 22 मार्च को निशुल्क रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण परामर्श शिविर |
शिविर संयोजक सुरेश गुप्ता ने बताया कि इस शिविर में वेल्टन हॉस्पिटल जयपुर के प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. संदीप यादव अपनी सेवाएं देंगे। वे रोबोटिक एवं ओपन घुटना प्रत्यारोपण के विशेषज्ञ हैं और अब तक 10,000 से अधिक जोड़ प्रत्यारोपण का अनुभव रखते हैं।
परिषद अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि बीकानेर के नागरिक इस शिविर का लाभ उठाकर घुटने से संबंधित समस्याओं का विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
शिविर में पंजीकरण के लिए इच्छुक व्यक्ति प्रकाश लेब, सादुल कॉलोनी स्थित डॉ. वेद प्रकाश गोयल के यहां संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा वेल्टन हॉस्पिटल के फोन नंबर 9928790200 पर भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

