सुभाष चंद्र बोस जयंती पर पराक्रम दिवस का आयोजन

ट्रिपल एस ओ न्यूज बीकानेर।  वार मेमोरियल, पब्लिक पार्क, बीकानेर में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बैनर तले गरिमामय वातावरण में मनाई गई।

सुभाष चंद्र बोस जयंती पर पराक्रम दिवस का आयोजन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल (से नि) हेम सिंह शेखावत (सेना मैडल) एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला बीकानेर शहर अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ रहीं।

सुभाष चंद्र बोस जयंती पर पराक्रम दिवस का आयोजन

सुभाष चंद्र बोस जयंती पर पराक्रम दिवस का आयोजन

इस अवसर पर परिषद की बीकानेर जिला इकाई के अध्यक्ष सार्जेंट (से नि) टोडा राम गोलिया, उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर (से नि) गजेंद्र सिंह राठौड़, जे.डब्ल्यू.ओ. (से नि) नंदलाल ढाका (कोषाध्यक्ष), वारंट ऑफिसर (से नि) अखेचंद सोलंकी, सार्जेंट (से नि) त्रिलोक सिंह मंडीवाल, सार्जेंट (से नि) चेतराम मटोरिया, पी.ओ. (से नि) भंवरलाल पलसानिया, कैप्टन (से नि) रामरतन कटारा, सूबेदार (से नि) सुभाष राबिया, सूबेदार (से नि) लिखमाराम बिजारणियां सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक व परिषद सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में श्री प्रदीप सिंह चौहान, श्री महेंद्र पाल भंवरिया, श्री बजरंग लाल लोयल, हवलदार (से नि) मोतीलाल, श्री डी.के. बाठला, श्री डी.सी. बाठला, श्री महेंद्र कुमार, श्री गोविंद राम, श्री अमर सिंह भाटी, श्री के.ए. पठान, श्री कैलाश चंद्र, श्री गणेश चौधरी, श्री सुनील बिस्सु, श्री दीपक राम सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही। डूंगर महाविद्यालय बीकानेर के एन.सी.सी. विद्यार्थी एवं स्टाफ से श्री लालचंद जी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सार्जेंट टोडा राम गोलिया द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन भाषण से हुआ। कर्नल हेम सिंह शेखावत ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन, उनके अद्वितीय त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
श्रीमती सुमन छाजेड़ ने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए, वहीं जे.डब्ल्यू.ओ. नंदलाल ढाका ने भी अपने विचारों से उपस्थितजनों को प्रेरित किया।

श्री बजरंग लाल लोयल ने भारत की स्वतंत्रता में नेताजी के अविस्मरणीय योगदान को याद किया। श्री पवन जी चोहिल ने जोशीला एवं प्रेरणादायक भाषण दिया। श्री के.ए. पठान एवं श्री प्रदीप सिंह चौहान ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। अन्य वक्ताओं ने भी नेताजी के विचारों और बलिदान पर अपने प्रेरणादायक उद्गार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया तथा चाय-पानी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.