ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। बीकानेर के उभरते फुटबॉल खिलाड़ी गौरव जागा का चयन अंडर-17 स्कूल बॉयज़ नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। गौरव, मास्टर बच्ची फुटबॉल क्लब से जुड़े हुए हैं और हाल ही में उनका चयन राजकीय जोधपुर फुटबॉल अकादमी, जोधपुर में हुआ था। वहां शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अब पानीपत (हरियाणा) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
![]() |
| मास्टर बच्ची फुटबॉल क्लब के गौरव जागा का स्कूल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में चयन, बीकानेर का बढ़ाया मान |
क्लब के सचिव भरत पुरोहित ने बताया कि यह उपलब्धि गौरव की मेहनत और नियमित प्रशिक्षण का परिणाम है। वहीं क्लब अध्यक्ष सुनील बांठिया ने कहा कि इससे पूर्व भी क्लब से कई खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेकर क्लब और बीकानेर का नाम रोशन कर चुके हैं।
क्लब संरक्षक एन.डी. रंगा एवं जे.पी. तलानिया ने कहा कि मास्टर बच्ची फुटबॉल क्लब पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से खिलाड़ियों के विकास हेतु कार्य कर रहा है और आज उसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

