ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा आज सर्वसम्मति से की गई। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रदेश उपमहामंत्री श्री विजय सिंह बाघेला द्वारा जिला स्तर की कार्यकारिणी घोषित की गई।
![]() |
| भारतीय मजदूर संघ जिला कार्यकारिणी की घोषणा |
मीडिया प्रभारी श्री संतोष पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठनात्मक मजबूती एवं श्रमिक हितों को प्राथमिकता देते हुए श्री नवीन स्वामी को जिला मंत्री तथा श्रीमती रेखा पंडित को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही श्री नरेंद्र छींपा को कार्यकारी अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु श्री ओम रामावत को संगठन मंत्री एवं श्री जयकिशन पुरोहित (ECB) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों का संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने भारतीय मजदूर संघ की विचारधारा पर चलते हुए श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने हेतु पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह टीम श्रमिक हितों के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगी।

