डॉ. इंद्रेश कुमार के बीकानेर आगमन पर भारत तिब्बत सहयोग मंच ने किया भव्य स्वागत

 ट्रिपल एस ओ न्यूज बीकानेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं भारत तिब्बत सहयोग मंच के मार्गदर्शक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक माननीय डॉ. इंद्रेश कुमार जी के बीकानेर आगमन पर भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा रेलवे स्टेशन पर शंखनाद के साथ भव्य स्वागत किया गया।

डॉ. इंद्रेश कुमार के बीकानेर आगमन पर भारत तिब्बत सहयोग मंच ने किया भव्य स्वागत
डॉ. इंद्रेश कुमार के बीकानेर आगमन पर भारत तिब्बत सहयोग मंच ने किया भव्य स्वागत


डॉ. इंद्रेश कुमार जी के स्टेशन पहुंचते ही मंच की राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय सहसंयोजक (प्रकृति संरक्षण प्रकोष्ठ) सुधा आचार्य के नेतृत्व में स्वागत समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर भारत माता की जय, जय भारत, जय तिब्बत के गगनभेदी नारों से संपूर्ण वातावरण देशभक्ति और उत्साह से गुंजायमान हो उठा।

भारत तिब्बत सहयोग मंच के बीकानेर नगर जिलाध्यक्ष दिलीप पुरी ने माननीय डॉ. इंद्रेश कुमार जी का पारंपरिक भारतीय परंपरा के अनुसार साफा पहनाकर एवं मोती माला अर्पित कर स्वागत किया। पंडित भाई श्री द्वारा तिलक कर, गुड़ से मुंह मीठा करवाया गया तथा स्वस्तिवाचन के साथ मंगल कामना की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर अतिथि का अभिनंदन किया गया।

सुधा आचार्य ने बताया कि इस स्वागत समारोह में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बीकानेर में प्रवास कर रहे तिब्बती बंधु-भगिनी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। भारतीय एवं तिब्बती ध्वजों के साथ भारत-तिब्बत के चिरकालीन एवं आत्मीय संबंधों का जीवंत प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में प्रकृति संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक शिवराज विश्नोई, युवा विभाग जिलाध्यक्ष मुकेश बन, महिला विभागाध्यक्ष राजश्री कच्छावा, पवनदान चारण, नरसिंह सेवग, सोहनलाल, देवेंद्र पुरी, रामकिशन सिद्ध, हरीश भोजक, भगवती प्रसाद, श्रवण विश्नोई, अशोक कुमार, सुरेश साध सहित तिब्बती समाज से तेनजिन, सेरिंग डोरजी, पेनपा, रिग्जिन, कर्मा, नामख्याल, पेमा त्सेन, ट्रिम, अबु कुंडक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.