यूजीसी काले कानून के विरोध में विशाल जनसभा एवं रैली, भाजपा को सहयोग न देने का संकल्प

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। यूजीसी के कथित काले कानून के विरोध में सोमवार को बीकानेर में विशाल जनसभा एवं रैली का आयोजन किया गया। राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में शहर के बीदासर हाउस में आयोजित इस महत्वपूर्ण सभा में केंद्र सरकार और भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखी आलोचना की गई।

यूजीसी काले कानून के विरोध में विशाल जनसभा एवं रैली, भाजपा को सहयोग न देने का संकल्प
यूजीसी काले कानून के विरोध में विशाल जनसभा एवं रैली, भाजपा को सहयोग न देने का संकल्प


सभा में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि जब तक यूजीसी कानून वापस नहीं लिया जाता, तब तक भाजपा को किसी भी प्रकार का सहयोग एवं वोट नहीं दिया जाएगा।

सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि यह कानून विद्यार्थियों, युवाओं और समाज के हितों के खिलाफ है। करणी सेना इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगी और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल एक संगठन की नहीं, बल्कि समाज के अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है।

बैठक की अध्यक्षता संभाग अध्यक्ष कर्णप्रताप सिंह सिसोदिया ने की। इस अवसर पर क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान, राजपाल सिंह भाटी, गिरधारी सिंह भाटी, बिहारी सिंह राठौड़, नरेंद्र सिंह श्यानी, विक्रम सिंह, जुगल सिंह बेलासर, रणवीर सिंह नोखड़ा, कर्नल हेम सिंह शेखावत सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही। इनमें परासर नारायण शर्मा (अध्यक्ष, श्री छन्यती नारायण महासंघ), सोहन लाल उपाध्याय (प्रदेश उपाध्यक्ष, राजस्थान ब्राह्मण महासभा), विनोद गौड़ (संभाग महामंत्री, विप्र सेना), धर्मेंद्र सारस्वत (प्रदेश उपाध्यक्ष, विप्र सेना), रामअवतार (प्रदेश प्रवक्ता, विप्र सेना) तथा हरिगोपाल (संभाग अध्यक्ष, विप्र सेना) प्रमुख रूप से शामिल रहे।

सभा के उपरांत कार्यक्रम रैली में परिवर्तित हो गया। रैली जिलाधीश कार्यालय पहुंची, जहां अतिरिक्त जिलाधीश को यूजीसी कानून को निरस्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.