नोखा: डॉ. विजय कुमार भार्गव का सामाजिक सरोकार, दो संस्थाओं को दिया महत्वपूर्ण सहयोग

ट्रिपल एस ओ न्यूज, नोखा। समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय डॉ. विजय कुमार भार्गव ने एक बार फिर मानवता और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। डॉ. भार्गव द्वारा दो अलग-अलग सामाजिक संस्थाओं को महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया, जिससे जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।

नोखा: डॉ. विजय कुमार भार्गव का सामाजिक सरोकार, दो संस्थाओं को दिया महत्वपूर्ण सहयोग

नोखा: डॉ. विजय कुमार भार्गव का सामाजिक सरोकार, दो संस्थाओं को दिया महत्वपूर्ण सहयोग


डॉ. विजय कुमार भार्गव ने अपनाघर आश्रम, नोखा मंडी (बीकानेर) में रह रहे प्रभुजनों के लिए फल वितरण हेतु सहयोग प्रदान किया। इस सेवा कार्य से आश्रम में रह रहे प्रभुजनों में प्रसन्नता का माहौल रहा।

वहीं दूसरी ओर, सनराइज फाउंडेशन ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा गंगाशहर-नोखा रोड पर संचालित कोचिंग लाइब्रेरी में अध्ययनरत गरीब बच्चों व बच्चियों की शिक्षा हेतु सहयोग प्रदान किया गया। इस सहयोग से विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।

इस अवसर पर डॉ. भार्गव ने कोचिंग संचालक अखाराम चौधरी एवं अपनाघर आश्रम की अध्यक्ष किरण झंवर का आभार व्यक्त किया।

डॉ. विजय कुमार भार्गव ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों, बच्चों एवं प्रभुजनों की सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने दोनों संस्थाओं के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए सनराइज फाउंडेशन ट्रस्ट के श्री अखाराम चौधरी एवं अपनाघर आश्रम अध्यक्ष किरण जी झंवर का धन्यवाद किया।

उल्लेखनीय है कि डॉ. विजय कुमार भार्गव का सामाजिक संस्थाओं के प्रति सहयोग निरंतर जारी है, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.