बीकानेर की बेटी पूजा मोदी को स्वर्ण पदक -कोटा में वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर  शिक्षा से लेकर, विज्ञान, खेल, नवाचार और आकाश की अनंत संभावनाओं तक; बालिकाएं हर क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रही हैं। वे अपनी स्टोरी खुद लिख रही हैं।हर एक क़दम पर आज भारत की बालिकाएं देश को गौरवान्वित कर रही हैं। अब बेटियाँ सिर्फ घर की रौनक नहीं, बल्कि समाज की सुपरहीरो के रूप में सामने आ रही हैं। अपने सपनों, हौसलों और हिम्मत से देश को नई ऊँचाइयों पर लेकर जा रही हैं।

बीकानेर की बेटी पूजा मोदी को स्वर्ण पदक  -कोटा में वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी
बीकानेर की बेटी पूजा मोदी को स्वर्ण पदक  -कोटा में वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी


आज इस अवसर पर असीम संभावनाओं, जुनून और बुलंद हौसले की पर्याय बन रही है। 


बेटियां  की पूजा मोदी को कोटा में वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी में आयोजित 18वे दीक्षांत समारोह मे राज्यपाल तथा उपमुख्यमंत्री द्वारा मास्टर इन कंप्यूटर साइंस वर्ष जून 2024 में सर्वाधिक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक एवं डिग्री से सम्मानित किया गया । शहीद  मेजर जेम्स थॉमस राजकीय सीनियर हाई सेकंडरी विद्यालय, बीकानेर मे कंप्यूटर अनुदेशक के पद पर नियुक्त पूजा मोदी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी सुशील कुमार मोदी व माता श्रीमती मधु मोदी (सेवानिवृत्त अध्यापिका) को दिया है। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एंपलाइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संगठन के सदस्य सुशील मोदी की पुत्री की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.