बीकानेर ट्रेड एक्सपो में लोकराग फाउंडेशन रचेगा चार दिवसीय मनोरंजन उत्सव

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 3 जनवरी 2026। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की ओर से 8 से 11 जनवरी तक पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होने वाले बीकानेर ट्रेड एक्सपो में इस बार व्यापार के साथ-साथ संस्कृति, कला और जनभागीदारी का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। लोकराग फाउंडेशन के सहयोग से एक्सपो के अंतर्गत प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक मंचीय गतिविधियों के साथ चार दिवसीय मनोरंजन उत्सव आयोजित किया जाएगा।

बीकानेर ट्रेड एक्सपो में लोकराग फाउंडेशन रचेगा चार दिवसीय मनोरंजन उत्सव
बीकानेर ट्रेड एक्सपो में लोकराग फाउंडेशन रचेगा चार दिवसीय मनोरंजन उत्सव

इस उत्सव में बच्चों, युवाओं और आमजन को अपनी रुचि व प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत गुरुवार 8 जनवरी 2026 को दोपहर 4 बजे “राजस्थानी वैभव – हुनर उत्सव” से होगी। इसमें पारंपरिक परिधान में राजस्थानी संस्कृति की जीवंत प्रस्तुतियां होंगी, वहीं बनी-ठनी की भूमिका में मरवण प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी।

लोकराग फाउंडेशन के निदेशक योगेश खत्री ने बताया कि 9 जनवरी को वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें बिजनेस या जॉब विषय पर 12–12 प्रतिभागी अपने तर्क प्रस्तुत करेंगे। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण लिंक
के माध्यम से किया जा सकता है।

तीसरे दिन डांस प्रतियोगिता “बैटल्स ऑफ द मूव्स” का आयोजन सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में किया जाएगा। साथ ही बच्चों के लिए अलग से किड्स डांस प्रतियोगिता रखी गई है। प्रवेश के लिए लिंक
जारी किया गया है।

11 जनवरी, एक्सपो के अंतिम दिन बच्चों और युवाओं के लिए फैशन शो आयोजित होगा। इच्छुक प्रतिभागी
पर पंजीकरण कर सकते हैं।

आयोजकों के अनुसार सभी प्रतियोगिताओं में विषय विशेषज्ञ निर्णायक शामिल होंगे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे, जबकि विजेताओं को ट्रॉफी व उपहार प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए ₹200 पंजीयन शुल्क निर्धारित किया गया है।

यह आयोजन बीकानेर ट्रेड एक्सपो को एक जीवंत लोक उत्सव का रूप देगा, जहां खरीदारी के साथ-साथ दर्शक चार दिनों तक कला, संस्कृति और युवा प्रतिभा के रंगों का आनंद ले सकेंगे।

पोस्टर विमोचन में रहे उपस्थित

आज हुए पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष जुगल राठी सहित मनोज बजाज, सचिव संजय जैन, मनोज सोलंकी, किशन लोहिया, लोकराग फाउंडेशन से योगेश खत्री, विनय थानवी, नरेश मारू एवं आनंद आचार्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.