शहरी चकगर्बी विकास संघर्ष समिति की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार, नए पदाधिकारियों का निर्वाचन

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर ।  दिनांक: 18 जनवरी 2026/ शहरी चकगर्बी विकास संघर्ष समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 18 जनवरी 2026 को सेंट जॉन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीकानेर में आयोजित की गई। बैठक में चकगर्बी क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों से बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।

शहरी चकगर्बी विकास संघर्ष समिति की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार, नए पदाधिकारियों का निर्वाचन
शहरी चकगर्बी विकास संघर्ष समिति की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार, नए पदाधिकारियों का निर्वाचन


बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री विजय सिंह शेखावत ने की। इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से समिति की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कॉलोनीवासियों की सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई, जिसमें विभिन्न पदों के लिए नाम प्रस्तावित किए गए तथा बहुमत के आधार पर पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं—

  • जिला अध्यक्ष: श्री विजय सिंह शेखावत

  • जिला उपाध्यक्ष: श्री हरि सिंह बड़गुर्जर

  • जिला उपाध्यक्ष: श्री गोपाल सिंह राजपुरोहित

  • जिला उपाध्यक्ष: श्री विमल कुमार स्वामी

  • जिला महासचिव: श्री सहीराम बिश्नोई

  • जिला सचिव: श्री भीयाराम कुकणा

  • जिला सचिव: श्री बुलाकी खां भुट्टा

  • जिला सचिव: श्री चंदन मुखिया

  • कोषाध्यक्ष: श्री सुजीत पाण्डे

  • जिला संगठन मंत्री: श्री अभिषेक सिंह शेखावत

कार्यकारिणी सदस्य—

श्री शिशपाल सिंह, श्री गोविन्द सिंह, श्री अर्जुन सिंह, श्री विशाल सिंह, श्री किशोर तंवर, श्री प्रवेश रावत, श्री रामाशीष सैनी, श्री बालकिशन बिश्नोई, श्री वीरेंद्र सिंह राठौड़, श्री राजवीर सिंह राठौड़, श्री रविन्द्र सिंह राठौड़, श्री विनोद सिंह शेखावत, श्री अशोक कुमार एवं श्री रघुनाथ प्रजापत।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शहरी चकगर्बी क्षेत्र की कॉलोनियों के सर्वांगीण विकास, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा क्षेत्र को शहरी सीमा में सम्मिलित कराने की मांग को लेकर समिति संगठित एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेगी।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा उपस्थित नागरिकों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.